
SCO Summit 2021: अफगानिस्तान पर पीएम मोदी ने दुनिया को चेताया, बोले- मान्यता पर सोचकर लें फैसला
Zee News
पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अफगानिस्तान (Afghanistan) के हालात और दुनिया में बढ़ रहे आतंकवाद के खतरों के बारे में एक बार फिर दुनिया को चेताया है. पीएम ने कहा कि अफगानिस्तान के घटनाक्रम का असर सभी पड़ोसी देशों पर पड़ा है.
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अफगानिस्तान (Afghanistan) के हालात और दुनिया में बढ़ रहे आतंकवाद के खतरों के बारे में एक बार फिर दुनिया को चेताया है. पीएम ने कहा कि अफगानिस्तान के घटनाक्रम का असर सभी पड़ोसी देशों पर पड़ा है. इसलिए आतंक के खतरों से निपटने के लिए क्षेत्रीय फोकस और सहयोग को बढ़ाने की जरूरत है.
शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन के वर्चुअल सम्मेलन (SCO Summit 2021) को संबोधित करते हुए पीएम मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि अफगानिस्तान के हालात पर बोलते हुए कहा कि वहां सत्ता परिवर्तन समावेशी नहीं है और परस्पर बातचीत के हुआ है. इसलिए उसकी स्वीकार्यता पर सवाल उठते हैं.
