
SCO समिट में कट्टरपंथ पर बोले PM Modi, Afghanistan का दिया उदाहरण
Zee News
पीएम ने कहा सबसे बड़ी क्षेत्रिय चुनौतियां, शांति, सुरक्षा और भरोसे से संबंधित हैं। इसकी अहम वजह बढ़ता हुआ कट्टरपंथ है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने ताजिकिस्तान की राजधानी दशाम्बे में हो रही एससीओ मीटिंग में वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान चीन के सद्र शी जिनपिंग और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी मौजूद रहे। इस संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कट्टरपंथ को लेकर तीखा हमला बोला। पीएम ने कहा सबसे बड़ी क्षेत्रिय चुनौतियां, शांति, सुरक्षा और भरोसे से संबंधित हैं। इसकी अहम वजह बढ़ता हुआ कट्टरपंथ है। अफ़गानिस्तान में हाल ही में हुए इस घटनाक्रम ने इस चुनौती को और साफ़ कर दिया है।
अपने संबोधन में पीएण मोदी ने कहा सूफ़ी संस्कृति का भी ज़िक्र किया, पीएम ने कहा कि अगर हम इतिहास पर नज़र डालें तो पाएंगे कि मध्य एशिया का इलाका मॉडरेट और प्रगतिशील संस्कृतियों का गढ़ रहा है। सूफ़िवाद जैसी परंपराएं यहां सदियों से पनपीं और पूरे विश्व में फैंलीं। इसकी छवी आज भी हम इलाके की सांस्कृतिक विरासत में देख सकते हैं।
