
Schools Reopen: 'सबसे पहले Primary Schools खोले जाएं', जानें ICMR ने क्यों दी ये दलील
Zee News
एम्स निदेशक के बाद अब ICMR ने भी स्कूलों को फिर से खोले जाने की वकालत की है. हालांकि ICMR चीफ ने कहा कि सेकंडरी स्कूलों से पहले प्राइमरी स्कूल (Primary Schools) खोले जाएं. उन्होंने इसके पीछे की वजह भी लोगों के सामने रखी है.
नई दिल्ली: कोरोना का खतरा कम होते देख अलग-अलग राज्यों ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है और लोगों को अब पाबंदियों से राहत मिल रही है. इस बीच बच्चों के स्कूल खोले जाने की मांग लगातार उठ रही है. एम्स निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया के बाद अब भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के डायरेक्टर जनरल बलराम भार्गव ने भी स्कूल खोलने की वकालत की है. बलराम भार्गव ने मंगलवार को कहा कि भारत में स्कूलों को फिर से खोलने की शुरूआत प्राइमरी स्कूलों से करना समझदारी भरा कदम होगा. उन्होंने इसके पीछे का तर्क भी बताया और कहा कि बच्चों में कम संख्या में ऐस रिसेप्टर होते हैं जिनमें वायरस चिपकते हैं, ऐसे में वे वयस्कों की तुलना में वायरस संक्रमण से कहीं बेहतर तरीके से निपट सकते हैं.More Related News
