
School Reopen Date: तो क्या दिल्ली में खुलने वाले हैं स्कूल? सरकार ने पेरेंट्स से मांगे सुझाव
Zee News
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में में स्कूल और कॉलेज कोविड महामारी (Coronavirus) के प्रकोप के बाद मार्च 2020 से बंद हैं. अब एक बार फिर स्कूल खोले जाने को लेकर चर्चा है.
नई दिल्ली: पिछली साल कोरोना (Coronavirus) की दस्तक के बाद से ही देश भर के तमाम स्कूल बंद हैं. बच्चों के लिए अभी भी वैक्सीन न आ पाने की वजह से स्कूल खोलने का निर्णय बेहद कठिन है. दूसरी लहर खत्म नहीं हुई है तो तीसरी लहर की घंटी भी बज रही है. इसी बीच दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने एक बार फिर स्कूल खोले जाने की संभावना को लेकर चर्चा शुरू की है. दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने छात्रों, अभिभावकों और टीचर्स से इस बारे में सुझाव मांगे हैं कि क्या राष्ट्रीय राजधानी में स्कूल और कॉलेजों में Physical Classes फिर से शुरू होनी चाहिए. यह कदम कई राज्यों द्वारा या तो स्कूलों और कॉलेजों को फिर से खोलने की घोषणा के बाद आया है, या आने वाले महीनों में ऐसा करने की योजना बना रहे हैं.More Related News
