
School College Reopen: तेलंगाना सरकार ने जारी किए निर्देश, 1 जुलाई से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज
Zee News
School college reopen Date 2021 : शिक्षा विभाग ने 1 जुलाई से सभी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट को खोले जाने संबंधी निर्देश जारी किए हैं और कक्षाओं में स्टूडेंट की व्यक्तिगत मौजूदगी की भी मंजूरी दी है.
हैदराबाद: कोरोना वायरस (Coronavirus) के घटते मामलों के बीच धीरे-धीरे सभी राज्य अनलॉक (Unlock) की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. दूसरी लहर में कोरोना के कहर से बचने के लिए लगाए गए लॉकडाउन (Lockdown) को खोलने का समय आ गया है. इसी क्रम में तेलंगाना में भी आज (रविवार) से लॉकडाउन खत्म हो चुकी है. साथ ही सरकार ने स्कूल, कॉलेजों को दोबारा से खोलने का भी फैसला लिया है. तेलंगाना सरकार (Telangana Govt) ने कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के मामले में कमी आने के बाद राज्य में लॉकडाउन (Lockdown) हटाने और 1 जुलाई से शैक्षणिक संस्थानों को खोलने का निर्णय लिया है. राज्य में पिछले एक महीने से महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए लॉकडाउन लागू था.More Related News
