
SC ने लगाई दिल्ली हुकूमत को फटकार, कहा- ये वक़्त सियासत करने का नहीं है
Zee News
कोरोना वबा के बीच सुप्रीम कोर्ट में आज यानी शुक्रवार को अहम सुनवाई हुई. इसमें सुप्रीम कोर्ट ने मरकज़ी हुकूमत से कई अहम सवाल पूछे और दिल्ली हुकूमत के लिए एक पैगाम भी जारी किया.
नई दिल्ली: दारुल हुकूमत दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्दे नज़र सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हुकूमत को पैग़ाम जारी किया है कि वह इस वबा से निमटने में मरकज़ी हुकूमत की मदद करे. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हुकूमत से कहा है कि ये वक़्त सियासत करने का नहीं, मरकज़ के साथ मिलकर काम करने का है. इसलिए रियासती हुकूमत को जाहिए कि वह मरकज़ी हुकूमत साथ मिलकर काम करे. जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़, नागेश्वर राव और एस रवींद्र भट की बेंच ने आज मुल्क भर में जारी वबा की हातल पर सुनवाई की.More Related News
