
SC के सामने लड़की के आत्मदाह की कोशिश मामले की जांच करवाएगी योगी सरकार, 2 सदस्यीय टीम गठित
Zee News
पीड़ित युवती और उसके साथी ने सोमवार को फेसबुक पर लाइव होकर पुलिस समेत कई अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए और फिर सुप्रीम कोर्ट के सामने पेट्रोल छिड़कर दोनों ने खुद को आग लगा ली थी.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिल्ली में उच्चतम न्यायालय के सामने एक युवती और उसके साथी द्वारा आत्मदाह का प्रयास करने के मामले में संज्ञान लिया है. आइपीएस आरके विश्वकर्मा और आइपीएस नीरा रावत की दो सदस्यीय टीम इस पूरे मामले की हर पहलू की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट दो सप्ताह में सरकार को सौंपेगी. यह युवती वही है जिसने उत्तर प्रदेश की घोसी सीट से बहुजन समाज पार्टी के सांसद अतुल राय पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था.More Related News
