
SC की सख्ती के बाद एक्शन में पुलिस, MLA रामबाई के पति की गिरफ्तारी के लिए 5 टीमों का गठन
Zee News
मंगलवार को एसटीएफ की पांच टीमें और खुद एडीजी माहेश्वरी दमोह पहुंच गए हैं. एसटीएफ की टीमें लगातार विधायक पति के ठिकानों पर छापे मार रही हैं. वहीं जिला पुलिस बल की पंद्रह टीमें भी गोविंद सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए कोशिश कर रही हैं.
दमोह: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद मध्य प्रदेश पुलिस हरकत में आई है. कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया की हत्या के मामले में फरार बसपा की दबंग विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसटीएफ की टीम दिन रात मशक्कत कर रही है. वहीं दूसरी तरफ सागर रेंज के आईजी अनिल शर्मा ने विधायक पति के ऊपर तीस हजार का इनाम घोषित कर दिया है. सरकार के आदेश के बाद एडीजी एसटीएफ प्रभारी विपिन माहेश्वरी ने दमोह पहुंच कर 5 टीमों का गठन किया है.More Related News
