
Samastipur में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, पीट-पीटकर शख्स की हत्या
Zee News
Bihar Samachar: पटोरी बाजार के रहने वाले शशि शर्मा की पहली मंजिल से नीचें फेंक कर हत्या कर दी गई. आरोप शशि के किरायेदारों पर लगा है. वहीं, पीड़ित परिजनों की माने तो जमीन को लेकर किराएदार से विवाद चल रहा था. इस वारदात की खबर जैसे ही स्थानीय लोगों की मिली तो उन्होंने ने बवाल काट दिया.
Samastipur: बिहार के समस्तीपुर में जमीन विवाद को लेकर एक शख्स की पीट पीटकर हत्या कर दी गई. मामला पटोरी बाजार का है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया. साथ ही सड़क पर आगजनी की. वहीं, घंटों तक मचे बवाल के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए शख्स से पुलिस पूछताछ कर रही है. दरअसल, पटोरी बाजार के रहने वाले शशि शर्मा की पहली मंजिल से नीचें फेंक कर हत्या कर दी गई. आरोप शशि के किरायेदारों पर लगा है. वहीं, पीड़ित परिजनों की माने तो जमीन को लेकर किराएदार से विवाद चल रहा था. इस वारदात की खबर जैसे ही स्थानीय लोगों की मिली तो उन्होंने ने बवाल काट दिया. गुस्साए लोगों ने पहले बाजार बंद करवाया और फिर सड़क पर बैठ गए.More Related News
