
Salman Khan की डेब्यू फिल्म 'मैंने प्यार किया' के म्यूजिक डायरेक्टर Raam Laxman का निधन
Zee News
मशहूर संगीतकार 'राम लक्ष्मण' (Raam Laxman) यानी विजय पाटिल (Vijay Patil) का शनिवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उन्होंने अपने साथी सुरेंद्र के साथ, पिछले चार दशकों में कई बड़ी हिंदी और मराठी फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया था.
नई दिल्ली: बॉलीवुड और मराठी फिल्मों के मशहूर संगीतकार 'राम लक्ष्मण' (Raam Laxman) यानी विजय पाटिल (Vijay Patil) का शनिवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उनके परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी. वह 79 साल के थे. उनके बेटे अमर ने बताया, पाटिल को दिल का दौरा पड़ा है. उनके पिता ने हाल ही में कोविड -19 वैक्सीन की दूसरी खुराक ली थी. Mujhe abhi pata chala ki bahut guni aur lokpriya sangeetkar Ram Laxman ji (Vijay Patil) ji ka swargwas hua. Ye sunke mujhe bahut dukh hua. Wo bahut acche insaan the.Maine unke kai gaane gaaye jo bahut lokpriya hue. Main unko vinamra shraddhanjali arpan karti hun. राम लक्ष्मण की जोड़ी के रूप में, पाटिल ने अपने साथी सुरेंद्र के साथ, पिछले चार दशकों में कई बड़ी हिंदी और मराठी फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया था.More Related News
