
Sagar Murder Case: सवालों के घेरे में लोकल पुलिस की जांच, नहीं की थी Sushil Kumar से पूछताछ
Zee News
सागर धनखड़ (Sagar Dhankar) की पिटाई और अस्पताल मे मौत हो जाने तक सुशील कुमार (Sushil Kumar) छत्रसाल स्टेडियम के अपने घर में मौजूद था, तो लोकल पुलिस ने उससे पूछताछ क्यों नही की?
नई दिल्ली: जूनियर पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड (Sagar Dhankar Murder Case) मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (Delhi Police Crime Branch) ने लोकल पुलिस की जांच पर सवाल उठाए हैं. मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच ने मॉडल टाउन थाने के उन तमाम पुलिस वालों से पूछताछ की है, जो घटना के बाद छत्रसाल स्टेडियम (Chhatrasal Stadium) पहुंचे थे. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (Delhi Police Crime Branch) की टीम मॉडल टाउन थाने की पुलिस से पूछताछ से संतुष्ट नहीं है. इसलिए दिल्ली के नार्थ वेस्ट जिले के मॉडल टाउन थाने की पुलिस से क्राइम ब्रांच दोबारा पूछताछ करेगी.More Related News
