
Sagar Dhankhar Murder Case: पहलवान Sushil Kumar समेत 20 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर
Zee News
सागर धनखड़ पहलवान मर्डर केस (Sagar Dhankhar Murder Case) में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने अपनी जांच पूरी करके कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी है.
नई दिल्ली: सागर धनखड़ पहलवान मर्डर केस (Sagar Dhankhar Murder Case) में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने अपनी जांच पूरी करके कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी है. इस चार्जशीट में पहलवान सुशील कुमार (Wrestler Sushil Kumar) और 19 अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया. दिल्ली पुलिस ने सोमवार को चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (CMM) सतवीर सिंह लांबा के सामने फाइनल रिपोर्ट दाखिल की. इस रिपोर्ट में पहलवान सुशील कुमार (Wrestler Sushil Kumar) को मुख्य आरोपी के रूप में नामजद किया गया है. इस मामले में कुल 20 आरोपी हैं. जिसमें से 15 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और 5 अभी फरार हैं.More Related News
