
Sagar Dhankhar Murder Case: पहलवान सुशील को आसानी से नहीं मिलेगी जमानत, दिल्ली पुलिस लगाने जा रही ये सख्त कानून?
Zee News
पहलवान सागर धनखड़ मर्डर केस (Sagar Dhankhar Murder Case) की कड़ियां जोड़ने में जुटी दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की क्राइम ब्रांच सर्च के बाद सुशील पहलवान (Wrestler Sushil Kumar) को उत्तराखंड से वापस दिल्ली ले आई है.
नई दिल्ली: पहलवान सागर धनखड़ मर्डर केस (Sagar Dhankhar Murder Case) की कड़ियां जोड़ने में जुटी दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की क्राइम ब्रांच सर्च के बाद सुशील पहलवान (Wrestler Sushil Kumar) को उत्तराखंड से वापस दिल्ली ले आई है. दिल्ली पुलिस को इस सर्च में कुछ भी बरामद नहीं हो पाया. क्राइम ब्रांच हत्या के आरोपी सुशील पहलवान को उत्तराखंड लेकर पहुंची थी. वह उसे हरिद्वार और ऋषिकेश लेकर गई. सागर पर जानलेवा हमला करने के बाद सुशील सबसे पहले यहीं आकर रुका था. वारदात दिन वाले सुशील कुमार (Wrestler Sushil Kumar) ने जो कपड़े पहन रखे थे और मोबाइल ले रखा था. उन्हें बरामद करने के लिए पुलिस (Delhi Police) उसे हरिद्वार की हर की पौड़ी और ऋषिकेश में एक फ्लैट पर लेकर गई. वहां पर उसे दोनों चीजें नहीं मिल पाई.More Related News
