
SAD और BSP ने किया Punjab Election 2022 के लिए गठबंधन का ऐलान, 25 साल बाद साथ आईं पार्टियां
Zee News
शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा में साथ चुनाव लड़ेंगी. इसके लिए सीटों का बंटवारा भी हो गया है.
नई दिल्ली: पंजाब में 2022 में होने जा रहे विधानसभा के चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल (SAD) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने गठबंधन का ऐलान कर दिया है. पंजाब की राजनीति में इसे एक नया दिन बताते हुए शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह ने यह घोषणा की. 25 साल बाद यह दोनों पार्टियां एक साथ फिर से चुनावी मैदान में उतरेंगी. सीट शेयरिंग को लेकर बादल ने कहा कि इन चुनावों में 117 सीटों में से बसपा 20 सीटों पर और शिरोमणि अकाली दल बाकी 97 सीटों पर चुनाव लड़ेगा. बता दें कि अकाली दल ने पिछले साल केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) से गठबंधन तोड़ दिया था.More Related News
