
Sachin Vaze-Antilia Case: अनिल देशमुख की कुर्सी जाएगी? शरद पवार ने इन दो मंत्रियों को दिल्ली तलब किया
Zee News
मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह (Parambir Singh) के लेटर बम से महाराष्ट्र की राजनीति में खलबली मची हुई है. गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) के भविष्य पर चर्चा करने के लिए NCP के अध्यक्ष शरद पवार ने अपने दो मंत्रियों को आज दिल्ली बुलाया है.
नई दिल्ली: मुंबई के एंटीलिया-सचिन वाझे मामले (Sachin Vaze-Antilia Case) ने महाराष्ट्र (Maharashtra) की महा विकास अघाड़ी सरकार पर खतरा पैदा कर दिया है. पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh) की ओर से राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) पर आरोप लगाए जाने के बाद प्रदेश में हालात तेजी से बदल रहे हैं. मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर ने गंभीर आरोप महाराष्ट्र के गृहमंत्री पर लगाया है। आप कल्पना कर सकते हैं कि अगर एक महीने में एक पुलिस चीफ को 100 करोड़ रुपए देनी की बात कही जाती है तो जब से उनकी नियुक्ती हुई और अब तक वो कितना पैसा दे चुके थे: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर मुंबई: भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार पर बढ़ रहे दबाव के बीच NCP के अध्यक्ष शरद पवार ने उद्धव सरकार (Uddhav Thackeray Government) में शामिल अपने दो मंत्रियों अजित पवार और जयंत पाटिल को बैठक के लिए दिल्ली बुलाया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस बैठक में शिवसेना नेता संजय राउत भी मौजूद रहेंगे. माना जा रहा है कि इस बैठक में अनिल देशमुख पर लगे आरोप के बाद उठाए जाने वाले कदमों को लेकर चर्चा हो सकती है. — ANI_HindiNews (@AHindinews)More Related News
