
Sachin Vaze के कार की जांच करने NIA के दफ्तर पहुंची FSL की टीम, जानें अबतक की बड़ी बातें
Zee News
एंटीलिया केस (Antilia Scare Case) में गिरफ्तार किए गए पुलिस अफसर सचिन वझे (Sachin Vaze) पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है. शुक्रवार को FSL की टीम NIA के दफ्तर पहुंची और वझे के कार की जांच शुरू कर दी.
मुंबई: इंडस्ट्रलिस्ट मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर के बाहर विस्फोटक से भरी SUV मामले में वरिष्ठ मुंबई पुलिस अधिकारी सचिन वझे (Sachin Vaze) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. शुक्रवार को वझे के कार की जांच करने पुणे की फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम (FSL Team) एनआईए के दफ्तर पहुंची. तो वहीं, NIA की टीम सबूत इकट्ठा करने मुंबई पुलिस कमिश्नर के ऑफिस पहुंच गई. अब तक की जांच में रुमाल, स्कॉर्पियो, इनोवा, मर्सिडीज और रियाजुद्दीन काजी की चिट्ठी जैसे अहम सबूत NIA को मिले हैं. खास बात है कि इन सबूतों में रुमाल और मर्सिडीज की एंट्री नई हुई है. ये सबूतों का वो दृश्यम है, जिससे एजेंसी सचिन वझे पर शिकंजा कस सकती है. असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर होकर भी पुलिस कमिश्नर जैसा ओहदा रखने वाले सचिन वझे से जुड़े सबूतों का रहस्य बता रहे हैं. इसी बीच महाराष्ट्र के गृह मंत्री के भी बदले जाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं.More Related News
