
S&P: 2030 तक जापान को पछाड़कर भारत बनेगा एशिया में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
Zee News
हाल ही में SNDP ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर अपनी एक रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट के मुताबिक 2030 तक भारत जापान को पछाड़कर एशिया में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. लगातार हुई आर्थिक वृद्धि के कारण भारत ये मुकाम हासिल कर सकता है.
नई दिल्ली: SNDP ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस ने अपनी पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स ( PMI) डाटा में कहा कि 2030 तक भारत 7,300 अरब अमेरिकी डॉलर की GDP के साथ जापान को पछाड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है. इसके अलावा वह एशिया में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. 2021 और 2022 लगातार इन 2 सालों में हुई तेज आर्थिक वृद्धि के कारण 2023 में भारत की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हुई है.
More Related News
