)
S-500 की फाइनल हो रही थी डील? इंडियन एयरफोर्स ने पकड़ ली ये 'खामी', S-400 पर ही लगेगा बड़ा दांव; जानें पूरा माजरा
Zee News
Indian Airforce S-500 rejection: भारत अपनी हवाई सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लेने जा रहा है. भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी ने संकेत दिया है कि भारत रूस की नई S-500 प्रोमेथियस मिसाइल सिस्टम खरीदने के बजाय, अपनी S-400 ट्रायम्फ मिसाइल सिस्टम की संख्या बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगा.
Indian Airforce S-500 rejection: भारत ने पहले ही रूस से S-400 सिस्टम की कई यूनिट्स प्राप्त कर ली हैं. इस सिस्टम ने अपनी क्षमता साबित की है और यह भारत की हवाई रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण स्तंभ बन गई है. हालांकि, रूस ने भारत को S-500 का भी ऑफर दिया था, जो कि एक अधिक एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम है. लेकिन इंडियन एयरफोर्स के अधिकारी के मुताबिक, S-500 की अत्यधिक लागत और सीमित उत्पादन की वजह से, भारत का झुकाव S-400 की अतिरिक्त यूनिट्स खरीदने की ओर है.
