)
S-400 ही नहीं… अब S-500 भी खरीदेगी इंडियन एयरफोर्स, पाकिस्तान को बर्बाद करने की प्लानिंग; जानें कब डील होगी फाइनल?
Zee News
S-500 India buy plan: भारतीय वायु सेना (IAF) अपनी हवाई सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए रूस की सबसे एडवांस S-500 प्रोमेथियस मिसाइल प्रणाली खरीदने की तगड़ी प्लानिंग कर रही है. यह फैसला S-400 ट्रॉयम्फ प्रणाली की शानदार कामयाबी के बाद लिया गया है, जिसने हाल ही में 'ऑपरेशन सिंदूर' में अपनी जबरदस्त ताकत दिखाई थी.
S-500 India buy plan: ऑपरेशन सिंदूर में रूस की S-400 मिसाइल प्रणाली ने अपनी क्षमता से सबको हैरान कर दिया. इस अचूक परफॉर्मेंस से प्रभावित होकर, भारतीय वायु सेना (IAF) अब इस प्रणाली की और ज्यादा यूनिट खरीदने के साथ-साथ इसकी अगली और सबसे आधुनिक पीढ़ी, S-500 पर भी विचार कर रही है. रक्षा सूत्रों के अनुसार, IAF ने 2018 में हुए पांच S-400 रेजिमेंटों के मूल समझौते में यह शर्त शामिल की थी कि वह भविष्य में बिना लंबी बातचीत के, महंगाई को समायोजित करके, उसी कीमत पर पांच और यूनिट खरीद सकती है. S-400 ने ऑपरेशन सिंदूर में 300 किलोमीटर की दूरी से पाकिस्तानी लड़ाकू जेट और AEW&C विमानों को गिराकर अपनी क्षमता साबित की है. अब IAF इन मिसाइल प्रणालियों को देश की उत्तरी और पश्चमी सीमाओं की रक्षा का मुख्य आधार बनाने की तैयारी में है.
