)
S-400 के सामने 'फुलझड़ी' बनी PAK की ये घातक मिसाइल, हमला छोड़िए हवा में हो गया था काम तमाम
Zee News
S-400 air defence destroyed Fateh-2: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने भारत पर फतेह-2 मिसाइल दागने की कोशिश की थी. लेकिन भारत के मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम S-400 के सामने पिद्दी साबित हुई.
S-400 air defence destroyed Fateh-2: पाकिस्तानी एयर फोर्स ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एक बड़ी भूल की. पाकिस्तान ने भारत की एयर डिफेंस क्षमताओं को कम आंका, जिसका खामियाजा उसे अपने 5 लड़ाकू विमान और एक निगरानी विमान को खोकर चुकाना पड़ा. इस सामरिक चूक का केंद्र पाकिस्तान का 'फतेह-2 गैम्बिट' था, जिसके तहत पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की. पाकिस्तान का मानना था कि वह भारत के S-400 को चकमा दे देगा, लेकिन इंडियन एयरफोर्स की तैयारी और तकनीकी महारत ने उसकी इस चाल को नाकाम कर दिया.
More Related News
