)
S-400 का जुड़वा भाई! प्रोजेक्ट कुशा में इंडियन आर्मी की भी एंट्री, LAC-LoC से दुश्मनों का होगा सफाया
Zee News
Project Kusha Indian Air Defence: 'प्रोजेक्ट कुशा' का ट्राई सर्विस ढाल के रूप में विकसित होना भारत की डिफेंस इंजीनियरिंग में आत्मनिर्भरता और सामरिक क्षमता की दिशा में एक बड़ा, आवश्यक और महत्वपूर्ण फैसला है.
Project Kusha Indian Air Defence: भारत की महत्वाकांक्षी 'प्रोजेक्ट कुशा' ट्राई सर्विस परियोजना के रूप में विकसित हो रही है. यह प्रोजेक्ट भारत के लिए एक स्वदेशी लंबी दूरी की वायु रक्षा प्रणाली विकसित करने पर केंद्रित है, जिसका मुख्य काम दुश्मन के विमानों, क्रूज मिसाइलों और बैलिस्टिक मिसाइलों को बहुत दूर से ही नष्ट करना है. पहले ही भारतीय वायुसेना और भारतीय नौसेना इस परियोजना के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हो चुकी हैं, और अब भारतीय सेना भी इसमें शामिल होने पर गंभीरता से विचार कर रही है. सेना के जुड़ने से यह प्रोजेक्ट भारत की सुरक्षा को एक अभेद्य ढाल प्रदान करेगा.
