
Russia-Ukraine War: रूसी कैंप पर यूक्रेन का रॉकेट हमला, लवीव में दी गई श्रद्धांजलि, देखें
AajTak
रूस और यूक्रेन जंग का आज बयालीसवां दिन है. आज की तस्वीरें भी कोई उत्साह बढ़ाने वाली नहीं है. यूक्रेन के शहर-शहर हमले और विनाश की नई तस्वीरें आई हैं. दोनोत्सक के इलाके में जबर्दस्त जंग तेज है. आजतक की रिपोर्टिंग के दौरान ही रूसी कैंप के पास यूक्रेन रॉकेट हमला बोल दिया. मारियूपोल से मानवीय त्रासदी का ड्रोन वीडियो सामने आया है. एक दिन पहले ही रूसी फौज से मुक्त कराए गए बोरोडयांका की दिल दहलाने वाली तस्वीर आई है. उधर, यूक्रेन जंग में मारे गए लोगों को कल लवीव में श्रद्धांजलि दी गई. देखें

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











