
RT-PCR रिपोर्ट के बिना उड़ान की मंजूरी नहीं दी तो बैगेज बेल्ट पर जा चढ़ा, अरेस्ट
NDTV India
एअरलाइन के अधिकारी ने आरोप लगाया कि आरोपी हिंसक हो गया और उसने चिल्लाना शुरू कर दिया. वह बैगेज बेल्ट पर भी चढ़ गया और उसपर घूमना शुरू कर दिया .
अनिवार्य आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट न लाने की वजह से कथित तौर पर उड़ान की मंजूरी न मिलने पर उत्तर प्रदेश निवासी 36 वर्षीय एक कारोबारी ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हंगामा कर दिया जिसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि विस्तार एअरलाइंस के उपप्रबंधक दीपक चड्ढा (रिपीट) चड्ढा से मिली शिकायत पर उत्तर प्रदेश के रुद्रपुर निवासी कारोबारी सूरज पांडेय को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया.











