
RSS पदाधिकारी बोले- मांसाहार का सेवन वर्जित नहीं, लेकिन...
Zee News
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ पदाधिकारी जे नंदकुमार ने बुधवार को कहा कि मांसाहार का सेवन वर्जित नहीं है और देश में इस पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता है, लेकिन गोमांस से बचना चाहिए. संघ के अनुषंगी संगठन प्रज्ञा प्रवाह के प्रमुख नंदकुमार ने यह भी कहा कि यह उनकी निजी राय है, संघ की नहीं.
नई दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ पदाधिकारी जे नंदकुमार ने बुधवार को कहा कि मांसाहार का सेवन वर्जित नहीं है और देश में इस पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता है, लेकिन गोमांस से बचना चाहिए. संघ के अनुषंगी संगठन प्रज्ञा प्रवाह के प्रमुख नंदकुमार ने यह भी कहा कि यह उनकी निजी राय है, संघ की नहीं.
उन्होंने गुवाहाटी में 20 सितंबर से देश की विविधता के उत्सव के रूप में तीन दिवसीय सम्मेलन ‘लोकमंथन’ के आयोजन की घोषणा की और इसी दौरान वह सवालों का जवाब दे रहे थे.
