)
RSS ने BJP के साथ मतभेद की अटकलें नकारी, तो क्या आज गोरखपुर में मुलाकात करेंगे भागवत-आदित्यनाथ?
Zee News
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत गोरखपुर में हैं. हालांकि मोहन भागवत का आज गोरखपुर में आखिरी दिन होगा. इसके बाद वह प्रस्थान कर जाएंगे. ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या आज दोनों के बीच मुलाकात हो सकती है.
नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपने तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत स्वयंसेवकों के शिविर में भाग ले रहे हैं. लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बीजेपी को लगे झटके के मद्देनजर मोहन भागवत और योगी आदित्यनाथ के बीच मुलाकात को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थीं.
More Related News
