
RSS ने पांचजन्य में प्रकाशित लेख से किया किनारा, Infosys के लिए कह दी ये बात
NDTV India
आंबेकर ने कहा कि एक भारतीय कंपनी के रूप में, भारत की प्रगति में इंफोसिस का महत्वपूर्ण योगदान है.
भाजपा के वैचारिक संरक्षक आरएसएस ने अपने मुखपत्र पांचजन्य में प्रकाशित लेख से खुद को दूर कर लिया है, जिसमें सवाल किया गया था कि क्या सूचना प्रौद्योगिकी की दिग्गज कंपनी इंफोसिस लिमिटेड द्वारा संचालित भारत की टैक्स-फाइलिंग वेबसाइटों पर गड़बड़ियों के पीछे "राष्ट्र-विरोधी" साजिश हो सकती है.











