)
RSS का विजयादशमी से क्या संबंध, इस दिन क्यों करते हैं शस्त्रों की पूजा?
Zee News
RSS Dussehra Vijayadashami Connection: RSS विजयादशमी के दिन बड़ा उत्सव मनाती है. इस दिन संघ प्रमुख भी अपना संबोधन देते हैं. आइए, जानते हैं कि RSS का विजयादशमी से क्या कनेक्शन है, इस दिन RSS शस्त्र पूजन क्यों करती है.
नई दिल्ली: RSS Dussehra Vijayadashami Connection: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के लिए विजयादशमी यानी दशहरे का दिन साल का सबसे बड़ा उत्सव माना जाता है. इसका कारण ये है कि विजयादशमी कार्यक्रम के दिन ही साल 1925 में RSS की नागपुर में स्थापना हुई थी. तब डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने RSS की स्थापना की थी. इसके बाद से ही RSS विजयादशमी के दिन बड़ा उत्सव करती है.
More Related News
