
RRC Recruitment 2021: रेलवे में 10वीं पास के लिए निकली हजारों वैकेंसी, जानिए कैसे करें अप्लाई
Zee News
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 नवंबर 2021 को शाम 6:00 बजे तक जारी रहेगी.
RRC Railway Recruitment 2021: 10वीं पास वालों के लिए रेलवे में नौकरी का शानदार मौका सामने आया है. रेलवे रिक्रूटमेंट सेल और ईस्टर्न रेलवे भर्ती 2021 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. भर्ती कुल 2945 पदों पर होंगी. इन पदों पर आज से ही दरखास्त जमा करने का अमल भी शुरू हो गया है. ख्वाहिशमंद और अहल उम्मीदवारों को आरआरसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा.
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 नवंबर 2021 को शाम 6:00 बजे तक जारी रहेगी. वहीं, फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही तय की गई है. इसके लिए मेरिट लिस्ट 18 नवंबर 2021 को जारी होगी. आवेदन करने से पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.
