
Road Accident:अनियंत्रित ट्रक ने स्विफ्ट को मारी टक्कर, 4 बच्चों समेत 6 की मौत, 2 घायल
Zee News
छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार रात 8 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया. रोहना चौराहे से खुनाझिर चौराहे के बीच रिंग रोड पर एक ट्रक ने पीछे से स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी. जिससे कार सड़क के किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी. दुर्घटना में 4 बच्चों समेत 2 महिलाओं की मौत हो गई एवं दो अन्य घायल हैं.
छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार रात 8 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया. रोहना चौराहे से खुनाझिर चौराहे के बीच रिंग रोड पर एक ट्रक ने पीछे से स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी. जिससे कार सड़क के किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी. दुर्घटना में 4 बच्चों समेत 2 महिलाओं की मौत हो गई एवं दो अन्य घायल हैं. कार में कुल 8 व्यक्ति सवार थे. कार में सवार सभी लोग आपस में परिचित बताए जा रहे हैं. वह सभी नागपुर से छिंदवाड़ा के पटपड़ा गांव जा रहे थे.तभी एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर स्विफ्ट में आ टकराया. जिससे कार गड्ढे में जा गिरी. कार नागपुर की बताई जा रही है पुलिस ने ट्रक जब्त करके मामला विवेचना में लिया है.More Related News
