
'RJD में नहीं हैं तेज प्रताप'! शिवानंद तिवारी के बयान से पार्टी में मचा बवाल
Zee News
तेजप्रताप यादव (Tejpratap Yadav) को पार्टी से निकालने के कथित फैसले पर RJD में बवाल मचा हुआ है. पार्टी के उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने उन्हें पार्टी से निकालने का बयान दिया है.
पटना: तेजप्रताप यादव (Tejpratap Yadav) को पार्टी से निकालने के कथित फैसले पर RJD में बवाल मचा हुआ है. पार्टी के उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी (Shivanand Tiwari) ने इस खबर का खंडन किया है और मीडिया पर उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया है.
बताते चलें कि लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव (Tejpratap Yadav) हैं. सूत्रों के मुताबिक तेज प्रताप को पार्टी से निकालने का कोई आधिकारिक फैसला फिलहाल नहीं हुआ है. माना जा रहा है कि शिवानंद तिवारी ने एक तबके को खुश करने के लिए ये बयान दिया है. शिवानंद तिवारी (Shivanand Tiwari) RJD के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं.
More Related News
