
RJD ने पार्टी प्रवक्ताओं के लिए जारी किया रोस्टर, तीन कैटेगरी में बांटा
Zee News
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपनी पार्टी के प्रवक्ताओं के लिए एक रोस्टर जारी किया है जिसमें उन्हें तीन कैटेगरी में बांटा गया है. इन नेताओं को इस रोस्टर के हिसाब से ही बयान देने की हिदायत दी गई है और पार्टी ने इनसे लिए दिन भी तय किए हैं. प्रवक्ताओं को ए, बी और सी तीन कैटेगरी में बांटा गया है.
पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपनी पार्टी के प्रवक्ताओं के लिए एक रोस्टर जारी किया है जिसमें उन्हें तीन कैटेगरी में बांटा गया है. इन नेताओं को इस रोस्टर के हिसाब से ही बयान देने की हिदायत दी गई है और पार्टी ने इनसे लिए दिन भी तय किए हैं. प्रवक्ताओं को ए, बी और सी तीन कैटेगरी में बांटा गया है. इसमें पार्टी के मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेंद्र को बी कैटेगरी में जगह दी गई है. ग्रुप ए में शामिल प्रवक्ता रोज बयान दे सकते हैं जबकि ग्रुप बी के प्रवक्ताओं को हफ्ते में सिर्फ तीन दिन बयान देने की इजाजत होगी.More Related News
