
RJD कार्यालय के लिए जमीन मांगने पर भड़के CM नीतीश, कहा-'आसमान से लाई जाएगी जमीन'
Zee News
Bihar News: राजद (RJD) द्वारा कार्यालय के लिए और जमीन उपलब्ध कराने की मांग के संबंध में सवाल पूछे जाने पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सभी मान्यता प्राप्त पार्टियों को 2006 में ही जमीन उपलब्ध कराई गई है.
Patna: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शुक्रवार को पटना साहिब क्षेत्र में चल रही सरकारी योजनाओं का जायजा लिया है. इस दौरान जब पत्रकारों ने उनसे राजद (RJD) द्वारा कार्यालय के लिए और जमीन उपलब्ध कराने की मांग के संबंध में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि सभी मान्यता प्राप्त पार्टियों को 2006 में ही जमीन उपलब्ध कराई गई है. उन्होंने इस सवाल पर भड़कते हुए कहा कि जो पसंद किया वहीं जमीन मिला है ना, अब क्या आसमान से जमीन लाई जाएगी. इससे पूर्व राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) ने भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखकर प्रदेश कार्यालय के लिए 14 हजार वर्गफीट और जमीन की मांग की थी. सिंह ने अपने पत्र में कहा था कि राजनीतिक दलों को कार्यालय के लिए जमीन आवंटन करने पर फिर से विचार किया जाना चाहिए.More Related News
