Ritesh Pandey ने दिखाई दबंगई, बोले- 'आज जेल होई काल्ह बेल होई' : देखें VIDEO
Zee News
Aaj Jail Hoi Kal Bel Hoi : एक्टर और गायक रितेश पांडे (Ritesh Pandey) ने दबंगई अंदाज मचा रहा तहलका, रिलीज हुआ भोजपुरी का जबर्दस्त गाना.
नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर एक्टर और गायक रितेश पांडे (Ritesh Pandey) ने अपने दंबगई अंदाज में लोगों से कहा कि 'आज जेल होई काल्ह बेल होई' ( Aaj Jail Hoi Kal Bel Hoi). इसके बाद रितेश ने फिर अपने खास अंदाज में कहा कि 'हथियार तो सिर्फ शौक खातिर रखीला बाबू, बाकी खौफ खातिर नाम ही काफी बा'. दरअसल, यह पूरा मामला 'रियल' नहीं बल्कि 'रील लाइफ' का है. वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के अफिसियल यूट्यूब चैनल पर बुधवार को रितेश पांडे का नया 'आज जेल होई काल्ह बेल होई' गाना रिलीज किया गया है, जो रिलोज होते ही वायरल हो रहा है. गाने को रिलीज हुए कुछ घंटे में ही यूट्यूब पर लाखों लोग देख चुके हैं.More Related News