
Riteish Deshmukh की पत्नी Genelia Deshmukh ने दिए ऐसे बोल्ड पोज, वायरल हो रही तस्वीरें
Zee News
रितेश देशमुख की पत्नी जेनेलिया देशमुख की ये लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फोटो में जेनेलिया अपनी ड्रेस को कंधे से सरकाती नजर आ रही हैं.
नई दिल्ली: बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेज ने शादी के बाद सिल्वर स्क्रीन से दूरी मेनटेन करना ही ठीक समझा है. रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh) की पत्नी जेनेलिया देशमुख (Genelia Deshmukh) के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. शादी के बाद जेनेलिया ने धीरे-धीरे लाइमलाइट से दूरी बना ली और परिवार को पूरा वक्त देने का फैसला किया. हालांकि सोशल मीडिया के जरिए वह अपने फैंस के साथ टच में बनी रहती हैं. जेनेलिया की अदा पर दिल हारे फैंस जेनेलिया (Genelia Deshmukh) इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और हाल ही में उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वह अपनी ड्रेस को कंधे से उतारती नजर आ रही हैं. जेनेलिया की इस फोटो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स दीवाने होते नजर आए. पोस्ट किए जाने के चंद घंटों के भीतर फोटो को 5 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक और शेयर किया है.More Related News
