
Remdesivir और Oxygen की कालाबाजारी जारी, जानिए बड़े शहरों का हाल
Zee News
कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी में जहां लोग और सामाजिक संस्थाएं कंधे से कंधा मिलाकर जरूरतमंदों की मदद कर रहीं है. वहीं मानवता के दुश्मन जीवन रक्षक दवाओं और ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने से बाज नहीं आ रहे हैं. ऐसे में पुलिस प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है.
नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के खतरे के बीच देश के कई अस्पताल मेडिकल ऑक्सीजन (Medical Oxygen) की कमी का सामना कर रहे हैं. वहीं मानवता के दुश्मन इस मुश्किल घड़ी यानी आपदा में कमाई का मौका देख रहे हैं. हालात ये हैं कि ऑक्सीजन, रेमडेसिविर और अन्य जरूरी दवाइयों की कालाबाजारी धड़ल्ले से जारी है. दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को अनिल कुमार नाम के शख्स के घर पर छापेमारी के दौरान ऑक्सीजन के 48 सिलेंडर जब्त किए गए. आरोपी अनिल बड़े सिलेंडर से ऑक्सीजन छोटे सिलेंडर में भरकर बेचता था. अब पुलिस ने आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया है.More Related News
