
Religious Conversion मामले में UP- ATS का बड़ा एक्शन, एक मूक बधिर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
Zee News
UP के धर्मान्तरण मामले (Religious Conversion) में UP- ATS की जांच में कई नए खुलासे हो रहे हैं. एजेंसी ने अब धर्मांतरण मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
लखनऊ: UP के धर्मान्तरण मामले (Religious Conversion) में मौलाना उमर गौतम और जहांगीर से पूछताछ के बाद UP ATS की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए तीनों आरोपियों के नाम मुन्नू यादव उर्फ अब्दुल मुन्नान, राहुल भोला ओर इरफान हैं. सूत्रों के मुताबिक गुरुग्राम निवासी मुन्नू यादव उर्फ अब्दुल मुन्नान मूक बधिर है. इसके परिवार ने मौलाना उमर गौतम पर धर्मांतरण का आरोप लगाया था.More Related News
