
RCB की कप्तानी भी छोड़ सकते हैं Virat Kohli, बीसीसीआई अफसर ने बताई बड़ी वजह!
Zee News
एक खबर के मुताबिक अगर आरसीबी इस साल आईपीएल का खिताब नहीं जीतती है तो वे कप्तानी छोड़ सकते हैं. आरसीबी की कप्तानी छोड़ने का संकेत नजर आ रहे हैं.
नई दिल्ली: भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने पिछले दिनों अचानक एक बड़ा ऐलान करते हुए सबको चौंका दिया. उन्होंने टी-20 विश्व कप के बाद इंटनेशनल टी-20 फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने की बात कही है. विराट कोहली वर्कलोड ज्यादा होने की बात कहते हुए कहा है कि वो अब बल्लेबाजी पर ज्यादा फोकस करेंगे.
ऐसे में अब यह भी खबर सामने आ रही है कि विराट कोहली (Virat Kohli) आईपीएल (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की कप्तानी भी छोड़ सकते हैं. एक खबर के मुताबिक अगर आरसीबी इस साल आईपीएल का खिताब नहीं जीतती है तो वे कप्तानी छोड़ सकते हैं. आरसीबी की कप्तानी छोड़ने का संकेत नजर आ रहे हैं.
More Related News
