)
RAW: क्यों बनाई गई खुफिया एजेंसी रॉ? जानें कैसे चुने जाते हैं एजेंट
Zee News
भारत की खुफिया एजेंसी रॉ (RAW) के बारे में हर छोटी-बड़ी बात जानने के लिए दुनियाभर के लोग बेताब रहते हैं. रॉ (RAW) देश की बाहरी सुरक्षा का खास ख्याल रखती है. रॉ का गठन रामेश्वर नाथ काव के मार्गदर्शन में किया गया था. हालांकि, कम ही लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि आखिर किस वजह से रॉ का गठन हुआ. ऐसे में चलिए आज हम रॉ से जुड़े ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं.
नई दिल्ली: अपने देश की सुरक्षा के लिए दुनियाभर के देश अपनी आंतरिक सुरक्षा के साथ-साथ बाहरी सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम करते हैं. वहीं, भारत भी इस मामले में किसी से पीछे नहीं है. भारत ने भी बाहरी सुरक्षा को नजर रखने के लिए अपनी खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग यानी रॉ (RAW) को तैयार किया हुआ है. हालांकि, 1968 तक भारत की आंतरिक और बाहरी खुफिया जानकारियां जुटाने की जिम्मेदारी सिर्फ इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के पास ही थी.
