
Rare Interview: 2002 में PM Modi की मां ने की थी भविष्यवाणी, कहा था- एक दिन वो PM बनेगा
Zee News
मरकज में एनडीए हुकूमत की 7वीं सालगिरह पर हम आपको पीएम मोदी की मां हीराबेन का एक दो दहाई पुराना नायाब इंटरव्यू दिखा रहे हैं,
नई दिल्ली: मरकज़ में मोदी 2.0 हुकूमत के आज 2 साल पूरे हो गए हैं, वहीं PM मोदी को इस ओहदे पर रहते हुए 7 साल हो गए हैं. साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में मुकम्मल अक्सरियत के साथ जीत दर्ज कर मरकज़ के इक्तेदार में वापसी करने वाले नरेंद्र मोदी ने 30 मई को ही प्रधानमंत्री के तौर पर अपनी दूसरी मियाद का हलफ उठाया था. मरकज में एनडीए हुकूमत की 7वीं सालगिरह पर हम आपको पीएम मोदी की मां हीराबेन का एक दो दहाई पुराना नायाब इंटरव्यू दिखा रहे हैं, जिसमें वह पूरे यकीन के साथ कह रही हैं कि उनका बेटा एक दिन जरूर देश का प्रधानमंत्री बनेगा. हीराबेन ने जब यह भविष्यवाणी की थी उस समय नरेंद्र मोदी गुजरात के फुलटाइम मुख्यमंत्री भी नहीं बने थे.More Related News
