)
Rape Cases: भारत में हर 20 मिनट में एक महिला से रेप, किस राज्य में होती है सबसे ज्यादा दरिंदगी?
Zee News
Crime Against Women In India: भारत में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में कोई कमी नहीं आई है. आंकड़ों के मुताबिक साल 2012 से पहले हर साल औसतन 25 हजार रेप के मामले दर्ज किए जाते थे, लेकिन इसके बाद ये आंकड़ा 30 हजार से भी उपर पहुंच गया.
नई दिल्ली: Crime Against Women In India: कोलकाता में रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या का मामला इन दिनों काफी चर्चा में है. देशभर में इसको लेकर प्रदर्शन भी किया जा रहा है. आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की जा रही है. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर रेप के मामलों में कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान करनी की मांग रखी है. बता दें कि भारत में हर 20 मिनट में 1 महिला का रेप होता है, यानी हर 3 घंटे में महिलाएं इसका शिकार होती हैं. नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो ( (NCRB) के आंकड़ों के मुताबिक भारत में सालभर में 4 लाख से ज्यादा महिलाओं के खिलाफ अपराध दर्ज किए जाते हैं. इनमें किडनैपिंग, छेड़छाड़, ट्रैफिकिंग, दहेज हत्या और एसिड अटैक जैसे अपराध शामिल हैं.
