
Ranjeet Singh Murder Case: अपने मैनेजर की हत्या मामले में गुरमीत राम रहीम को CBI की विशेष अदालत आज सुनाएगी सजा, पंचकूला में धारा 144 लागू
Zee News
रंजीत सिंह हत्या मामले (Ranjit Singh Murder Case) में आज सीबीआई की विशेष अदालत डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को सजा सुनाएगी. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंचकूला में धारा 144 लागू कर दी गई है.
पंचकूला: साध्वी यौन शोषण मामले में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को आज (12 अक्टूबर) रंजीत सिंह हत्या मामले (Ranjit Singh Murder Case) में भी सजा सुनाई जाएगी. बता दें कि इस मामले में राम रहीम सहित 5 आरोपियों को पंचकूला स्थित हरियाणा की विशेष सीबीआई कोर्ट द्वारा सजा सुनाई जाएगी. इससे पहले कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम समेत 5 आरोपियों को 8 अक्टूबर को दोषी करार दिया था.
इस मामले में सजा सुनाए जाने के दौरान किसी प्रकार से कानून व्यवस्था ने खराब हो, इसके लिए पंचकूला (Panchkula) पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा ने जिले में धारा 144 की लागू कर दी है. गौरतलब है कि 2017 में साध्वी यौन शोषण मामले में राम रहीम के दोषी ठहराने का फैसला सुनाने पर पंचकूला में हिंसा फैल गई थी, जिससे सबक लेते हुए पुलिस पहले से सतर्क हो गई है.
