
Rampur: एक ही लड़के को दिल दे बैठी तीन बहनें, फिर प्यार में उठाया ये कदम
Zee News
एक दिन अचानक मौका पाकर तीनों बहनें एक ही युवक के साथ घर छोड़कर भाग गईं. इसके बाद परेशान परिजन अपनी बेटियों की तलाश में जुट गए हैं लेकिन 8 दिन होने के बाद भी अब तक उनका कुछ अता-पता नहीं लग सका है.
नई दिल्ली: इश्क में कोई किस हद तक जा सकता है इसकी बानगी उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में देखने को मिली है. यहां तीन बहनें एक ही युवक के प्यार में इस कदर पागल हो गईं कि सब कुछ छोड़-छाड़ के घर से भागने का फैसला कर लिया. परिजन उनके प्यार के खिलाफ थे और इसके बाद तीनों बहनें घर से भाग गईं.
जानकारी के मुताबिक रामपुर के अजीम नगर थाने के एक गांव में यह वाकया हुआ है. गांव की रहने वाली तीन बहनें एक ही युवक को अपना दिल दे बैठीं. हालांकि उन बहनों को आपस में पता नहीं था कि जिस लड़के से वह प्यार करती हैं वह एक ही है. परिजनों को जब इस अजब प्रेम की कहानी का पता चला तो उन्हें बेटियों को युवक से दूर रहने को कहा लेकिन इसका ज्यादा असर नहीं हुआ.
