
Ramayan के 'रावण' Arvind Trivedi का इंतिकाल, लंबे वक्त से थे बीमार
Zee News
रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार देर रात उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था.
मुंबई: रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की 'रामायण' (Ramayan) में रावण का किरदार अदा करने वाले अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. अरविंद 82 साल के थे. अरविंद काफी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे. उन्होंने मंगलवार रात को मुंबई में आखिरी सांस ली. Bahut dukhad Samachar hai ki Hamare Sabke Pyare Arvind bhai (Ravan of Ramayan) Ab Hamare bich Nahin Rahe Bhagwan Unki Atma ko Shanti De...I am speechless I lost father figure, my guide, well wisher & gentleman ...
रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार देर रात उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था. ईटाइम्स के मुताबिक, ये जानकारी अरविंद त्रिवेदी के भतीजे कौशतुभ त्रिवेदी द्वारा दी गई. — Sunil lahri (@LahriSunil)
