
Raksha Bandhan: बहनों ने की भाई की रक्षा, अपने-अपने लिवर देकर बचाई जान
Zee News
Raksha Bandhan: राखी के त्योहार से एक दिन पहले अक्षत और उसकी बहनों नेहा (29) तथा प्रेरणा (22) ने मीडिया से बातचीत में अपनी भावनाएं साझा कीं. इस दौरान मेदांता अस्पताल के कुछ डॉक्टर भी थे, जहां जुलाई महीने में यह सर्जरी हुई थी.
Raksha Bandhan: नई दिल्लीः रक्षा बंधन से एक दिन पहले भाई और बहनों के अटूट स्नेह की एक अनोखी मिसाल सामने आई है, जहां यकृत के काम नहीं करने की वजह से गंभीर रूप से बीमार 14 साल के एक किशोर को उसकी दो बड़ी बहनों ने अपने अंगदान करके नया जीवन दिया है. डॉक्टरों ने शनिवार को इस चुनौतीपूर्ण प्रतिरोपण सर्जरी के बारे में जानकारी दी. बदायूं का है मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं के रहने वाले अक्षत की गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में पिछले दिनों सर्जरी हुई थी और अस्पताल के अधिकारियों ने दावा किया कि यह ‘‘किसी बच्चे में देश का पहला ऐसा यकृत प्रतिरोपण है, जिसमें दो लोगों ने अंगदान किया है’’.More Related News
