
Rakhi Sawant ने लगाई 'सावन में आग', यूजर्स ने कपड़ों को लेकर कह दी बड़ी बात
Zee News
राखी सावंत ने इस वीडियो में जिम के अंदर मीका सिंह (Mika Singh) के गाने 'सावन में लग गई आग' (Sawan Mein Lag Gayi Aag) पर डांस कर रही हैं.
नई दिल्ली: अपने बयान और डांस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड डांसर राखी सावंत (Rakhi Sawant) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आए रोज वो अपने फैंस के लिए ताजा तस्वीरें और डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एक और डांस वीडियो शेयर किया है. जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. राखी सावंत ने इस वीडियो में जिम के अंदर मीका सिंह (Mika Singh) के गाने 'सावन में लग गई आग' (Sawan Mein Lag Gayi Aag) पर डांस कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने राखी सवांत ने डांस करते हुए कई हॉट मूव्स भी किए. जो उनके फैंस बहुत पसंद आ रहे हैं.More Related News
