
Rakhi Sawant ने भोजपुरी गाने से पल भर में किया फैंस का दर्द फेल, खूब लगाया तेल!
Zee News
राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने भोजपुरी इंडस्ट्री में भी काम किया है. ऐसे में हम आपके लिए राखी सावंत का सुपरहित भोजपुरी गाना लेकर आए हैं.
नई दिल्ली: राखी सावंत (Rakhi Sawant) बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में कई सालों से हैं. बॉलीवुड में राखी सावंत बतौर आइटम गर्ल करियर की शुरुआत की थीं. इनके एक से बढ़कर एक डांस नंबर्स ने धूम मचा दी थी. कई फिल्मों में काम करने के बाद राखी सावंत ने रियालिटी शोज में भी काम किया. वहां भी राखी सावंत का जलवा कायम रहा. राखी ने अपने बेबाक और फनी अंदाज से लोगों को खूब हंसाया, लेकिन क्या आपको पता है, राखी सावंत वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है. राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ भोजपुरी इंडस्ट्री में भी अपने डांस नंबर्स से धूम मचाई है. राखी सावंत ने भोजुपरी की सुपरहिट फिल्म 'सबसे बड़ा चैंपियन' में काम किया था. इस फिल्म में राखी आइटम नंबर करते नजर आई थीं. गाने के बोल थे 'नवरतन तेल...' राखी के बाकी गानों की तरह ही ये गाना भी छा गया और खूब हिट हुआ. अब ये गाना सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है और वायरल हो रहा है.More Related News
