
Rajsamand: पेड़ से लटका मिला दो सगे भाईयों का शव, जांच में जुटी पुलिस
Zee News
Rajsamand News: शवों की पहचान के लिए पुलिस ने परिजनों को भी मौके पर बुलाया जिसके बाद दोनों ही शवों की पहचान प्रकाश और अंबालाल के रूप में हुई है.
Rajsamand: राजसमंद जिले के केलवाड़ा थाना क्षेत्र के खेडलिया गांव के पास जंगल में एक पेड़ से लटका दो सगे भाईयों के शव मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना पर केलवाड़ा थानाधिकारी शैतान सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई. घटनास्थल पर पहुंचे थानाधिकारी शैतान सिंह ने प्रथम जांच के बाद मामले की जानकारी उच्च अधिकारी को दी जिस पर कुंभलगढ़ डिप्टी एसपी नरपत सिंह और राजसमंद जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया.More Related News
