)
Rajinder Nagar Incident: कोर्ट ने पुलिस को लिया आड़े हाथों, कहा- शुक्र है आपने पानी पर जुर्माना नहीं लगाया
Zee News
Rajinder Nagar Incident: दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के राजिंदर नगर में एक कोचिंग सेंटर के बाढ़ग्रस्त बेसमेंट में डूबकर यूपीएससी की परीक्षा देने वाले तीन अभ्यर्थियों की मौत के मामले में प्राधिकारियों की आलोचना की.
Delhi High Court on rajinder nagar incident: दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को ओल्ड राजिंदर नगर कोचिंग सेंटर में हुई मौतों के मामले में पुलिस की आलोचना की और अब तक की गई जांच पर सवाल उठाए. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन की अध्यक्षता वाली पीठ ओल्ड राजिंदर नगर में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में तीन सिविल सेवा उम्मीदवारों की मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई कर रही थी.
More Related News
