
Rajasthan: SIMI के 12 सदस्यों को उम्रकैद की सज़ा, 1 आरोपी बरी
Zee News
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इन तमाम 13 सदस्यों को 2014 में राजस्थान के मुख़्तलिफ़ इलाकों से गिरफ्तार किया गया था.
जयपुर: राजस्थान के जयपुर की एक अदालत ने मंगलवार को एक बड़ा फैसला सुनाया है. अदालत ने आतंकी संगठन SIMI से जुड़े 13 में से 12 सदस्यों को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है. जब्कि उनमें से एक को सबूतों की कमी के पेश-ए-नज़र बरी कर दिया है. यूएपीए और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ था समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इन तमाम 13 सदस्यों को 2014 में राजस्थान (Rajasthan) के मुख़्तलिफ़ इलाकों से गिरफ्तार किया गया था. ये तमाम इंजीनियरिंग के छात्र रहे थे. साल 2014 में एटीएस (ATS) और एसओजी (SOG) ने राजस्थान (Rajasthan) के 13 इंजीनियरिंग छात्रों को यूएपीए और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया था.More Related News
