
Rajasthan: Jaipur में मोबाइल पर बात कर रहा था युवक, तभी कान में Earphone हो गया Blast
Zee News
हर वक्त कान में ईयर फोन (Earphone) लगाकर बात करना खतरनाक हो सकता है. राजस्थान में ऐसा ही एक बड़ा मामला सामने आया है.
जयपुर: अगर आप हर वक्त कान में ईयर फोन (Earphone) लगाकर बात करते हैं तो आप अलर्ट हो जाएं. आपकी ये आदत किसी दिन आपको बहुत भारी पड़ सकती है. राजस्थान (Rajasthan) की राजधानी जयपुर (Jaipur) के चौमूं इलाके में ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक चौमूं के उदयपुरिया गांव में एक युवक कान में ब्लूटूथ ईयरफोन (Earphone) लगाकर बात कर रहा था. उसी दौरान कान में लगा ईयरफोन अचानक तेज धमाके के साथ फट गया. इस घटना में युवक के दोनों कान जख्मी हो गए.More Related News
